नायब तहसीलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
282
Naib Tehsildar arrested taking bribe
Naib Tehsildar arrested taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर की स्पेशल यूनिट ने उप तहसील झील का बाड़ा बयाना जिला भरतपुर के गिरदावर हाल कार्य व्यवस्था नायब तहसीलदार बाल स्वरूप धाकड़ को परिवादी से 3 हजार 500 रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि। एसीबी भरतपुर की स्पेशल यूनिट को परिवादी ने शिकायत दी कि बयनामा रजिस्टर्ड करने की एवज में नायब तहसीलदार बाल स्वरूप धाकड़ 3 हजार 500 रूपये की रिश्वत राशि मांग कर रहा है।

एसीबी भरतपुर की स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्यवाही करते हुए नायब तहसीलदार बाल स्वरूप धाकड़ को 3 हजार 500 रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here