बिहार समाज संगठन के बसंत पंचमी कार्यक्रम में आएगें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान

0
424

जयपुर। बिहार समाज संगठन की ओर से माघ शुक्ल पक्ष पंचमी (बसंत पंचमी) पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया जाएगा । पूजा प्रारम्भ सुबह दस बजे से शुरू होगा और इसके बाद 12 बजे से प्रसाद वितरण एवं कल्चर प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा । इस बार मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान होंगे। इसके कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव चंदन मंडल, कोषाध्यक्ष सुरेश पंडित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शंकर झा, उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, डॉ अरविन्द ओझा, सुशील कुमार सिन्हा,नोखे लाल महतो, चंदन रावत, प्रहलाद मंडल, चंदन सिंह समस्त कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से भाग लेंगे।

बिहार समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि साथ ही इस आयोजन में जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा,सिविल लाईन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा ,लेखक एवं निर्देशक ऋषि प्रकाश मिश्रा, महापौर जयपुर हेरीटेज मुनेश गुर्जर ,गोड सन्नाटे फाउंडेशन अध्यक्ष देवी शंकर शर्मा , डायरेक्टर त्रिमूर्ति ग्रुप शरद मिश्रा, राहुल त्रिवेदी ,सूरज कुमार बुराहडिया ,सुमन शर्मा, रणजीत सिंह सोडाला, देवेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील मुदगल,करणी सेना के संरक्षक छगन सिंह राठौड़ एवं गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से भाग लेंगे । रात्रि को भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी सजाई जाएगी। 16 फरवरी को मूर्ति विसर्जन नेवटा बांध में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here