July 27, 2024, 6:21 am
spot_imgspot_img

नवचंडी यज्ञ हवन असाधारण, अतुलनीय : आचार्य डॉ. लवभूषण

जयपुर। मालवीय नगर के सेक्टर-12 स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्री नवदुर्गा सप्तशती नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य डॉ. लवभूषण के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ की शुरूआत पूरे विधि-विधान के साथ हुई। करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक नवचंडी 11 पंडितों ने सामूहिक रूप से नवचंडी पाठ किया। दोपहर करीब अढाई बजे 9 हवन यज्ञ कुंडों में हवन किया गया। मुख्य हवन कुंड में आचार्य डॉ. लवभूषण ने सपत्नीक यज्ञ की पूर्णाहुति की। इसके अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। शाम पांच बजे के बाद यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत सामूहिक आरती हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

इस श्रीनवदुर्गा सप्तशती नवचंडी महायज्ञ की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए आचार्य डॉ. लवभूषण ने कहा कि नवचंडी यज्ञ आपको देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने में सहायता करता है। यदि आपका भाग्य आपके पक्ष में नहीं हैं, तो उन्हें अपने पक्ष में करने हेतु सहायक है। एक बार नवचंडी यज्ञ को पूर्ण विधि सहित करने से यह यज्ञ सबसे अधिक ऊजार्वान और सकारात्मक माहौल बना देता है। नवचंडी यज्ञ हवन एक असाधारण, अतुलनीय और बड़ा यज्ञ है जो देवी माँ की शक्तियों को आपसे जोड़ती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles