May 16, 2025, 1:33 pm
spot_imgspot_img

पड़ोसी ने अपहरण कर नाबालिग से किया दुष्कर्म

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में पड़ोसी लड़के द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में किडनैप कर आरोपी ने अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ढूंढने निकलने परिजनों को नाबालिग बेटी रोते हुए मिली। नाबालिग पीड़िता की मां ने मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी लड़के ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि गुरुवार रात को नाबालिग बेटी परिवार के साथ घर में सो रही थी। देर रात उठकर कमरे से बाहर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया। जानकारों को बुलाकर उसको ढूंढने पर काफी देर तक नहीं मिली।

कुछ दूरी पर पड़ोस के घर से नाबालिग बेटी के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे। उन्हें आते देखकर आरोपी पड़ोसी वहां से भाग निकला। डरी हालत में रोते मिली नाबालिग बेटी से पूछने पर उसने आरोपी के अपहरण कर अपने साथ घर ले जाकर दुष्कर्म करने के बारे में बताया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles