June 29, 2025, 3:50 pm
spot_imgspot_img

पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में पड़ोसी युवक द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि करणी विहार निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। पिछले काफी समय से आरोपी पड़ोसी उसकी 17 वर्षीय बेटी को अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था।

करीब तीन महीने पहले अकेला देखकर आरोपी ने नाबालिग बेटी को पकड़ लिया। डरा-धमकाकर आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेल कर मिलने का दबाव बनाया। फिर घर बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।


ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार घायल


जयपुर। मुहाना थाना इलाके के सुमेर नगर में गुरुवार सुबह एक बाइक ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। बाइक चालक गाडी समेत ट्रक के नीचे आ गया। दुर्घटना को देख ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। यह पूरी घटना मौके पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैं।


पुलिस के अनुसार बाइक सवार यश शर्मा (50) मानसरोवर अम्बे पार्क के पास रहता हैं। वह गैस सिलेंडर सप्लाई करने का काम किया करता हैं। सुबह वह बाइक लेकर घर से निकला सुमेर नगर में मोड पर वह बाइक लेकर ट्रक से टकरा गया। जिससे उसकी बाइक और वह खुद ट्रक के पीछे वाले टायर के नीचे आ गई। जिसे देक कर ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles