बाइक सवार बदमाश ने तोड़ी महिला के गले से चेन

0
382

जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में बाइक सवार एक बदमाश महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पशुपति नगर निवासी मोहिनी देवी ने मामला दर्ज करवाया कि वह बुधवार को घर से बाजार जा रही थी। इसी दौरान हल्दीघाटी मार्ग पर पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गया। इस अप्रत्याशित घटना में वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गया। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here