अटेली में नेट हाउस सब्सिडी घोटाला में किसानों के नाम पर 34 लाख की सब्सिडी हड़पी

0
222

जयपुर। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की अटेली तहसील में उद्यान विभाग की सब्सिडी योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नेट हाउस और पॉली हाउस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी में एक निजी फर्म ने लाखों रुपये का गबन किया है।

एक पीडित किसान वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि फर्म के मालिकों ने किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर 34 लाख रुपये की सब्सिडी हड़प ली। पीड़ित किसान वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उसके नाम पर बिना जानकारी के फर्जी कागजात बनाकर राशि फर्म के खाते में डलवाई गई।

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब उन्होंने सब्सिडी की स्थिति जानने के लिए विभाग में संपर्क किया। तब उन्हें पता चला कि उनके नाम से पहले ही भुगतान हो चुका है। किसान ने आरोप लगाया कि यह सब उद्यान विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं था।

इधर किसानों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करेंगे।

इस मामले पर उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं और अगर किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here