पीजी संचालक से रंगदारी मांगने वाला कुख्यात बदमाश ‘लादेन’ गिरफ्तार

0
48
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। सीएसटी पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने ऑपरेशन गैंग माफिया के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पीजी संचालकों से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ ‘लादेन’ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, जमीन कब्जाने, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामलों सहित करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त अपराध संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पहाड़ी थाना सदर बहरोड़ का रहने वाला है। आरोपी पहले पपला गुर्जर का दुश्मन रहा, लेकिन बाद में उसका साथी बन गया तथा हरियाणा के चिकू गैंग से भी जुड़ा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में वह राजस्थान के टॉप-10 अपराधियों में शामिल तथा बहरोड़ सदर क्षेत्र का हार्डकोर अपराधी माना जाता है।

जांच में सामने आया कि आरोपी जयपुर में फरारी काट रहा था और मानसरोवर क्षेत्र में पीजी संचालकों से अवैध वसूली शुरू करने की फिराक में था। इसी दौरान उसने पीजी संचालक अनुप सिंह को फोन कर हर माह एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना शिप्रापथ में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सीएसटी टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here