9वीं क्लास की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल

0
547

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में 9वीं क्लास की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि स्कूल में पढने वाले एक छात्र ने डरा-धमकाकर नाबालिग छात्रा से अश्लील वीडियो बनवाया। खुद के मोबाइल पर मंगवाए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। स्कूल प्रशासन मामला सामने आने के बाद भी चुप रहा। थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता की ओर से मामला दर्ज करवाया गया।

थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि सांगानेर निवासी व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी 14 वर्षीय की बेटी एक नामी स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती है और स्कूल के आपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों ने बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर नाबालिग बेटी से अश्लील वीडियो बनवाए। अश्लील वीडियो को अपने मोबाइल पर मंगवा लिए। ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। स्कूल प्रशासन को भी इसकी जानकारी थी।

आरोप है कि नाबालिग बेटी के अश्लील वीडियो को सात-आठ लड़कों ने एक-दूसरे को वायरल किया। स्कूल के प्रिंसिपल,वाइस प्रिंसिपल और टीचरों ने भी अश्लील वीडियो देखकर खुद के मोबाइल पर वायरल करवाए। दोषी लड़कों को बचाने और स्कूल के नाम को बदनाम होने से बचाने के लिए पुलिस को सूचना तक नहीं दी। वीडियो वायरल करने में स्कूल प्रशासन का भी सहयोग रहा है। यह वीडियो स्कूल के बाहर भी वायरल हो चुका है।

थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि नाबालिग स्कूल छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत पर मिलने पर आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here