खेतड़ी कोलिहान हादसे में घायल अफसरों को इलाज के लिए लाया गया जयपुर

0
579

जयपुर। राजस्थान के खेतड़ी कोलिहान हादसे में घायल अफसरों को इलाज के लिए जयपुर के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल आठ अफसरों को यहां लाया गया है। इन घायलों को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है। पहले दौर में तीन घायलों को जयपुर लाया गया था। इसके बाद दूसरे दौर में पांच घायलों को लाया गया। घायलों के पांव सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट नजर आ रही है।

डॉक्टर पुनीत यादव ने बताया कि कंपनी का मेडिकल टाइअप मणिपाल हॉस्पिटल से था, इसलिए घायलों को यहां पर लाया गया है। हादसे को देखते हुए लग रहा था कि किसी के हेड इंजरी ना हो, लेकिन उनके पैर में फ्रैक्चर बताया गया है।

गौरतलब है कि राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 अफसरों में से 14 को बाहर निकाल लिया गया है। पहले राउंड में बुधवार सुबह करीब सात बजे 3 लोग निकाले गए थे, जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया था। दूसरे राउंड में सुबह करीब 9.10 बजे 5 लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं, तीसरे राउंड में 2 और चौथे राउंड में 4 लोगों को बाहर निकाला गया है।

14 मई की शाम को खेतड़ी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेडंट के बड़े अधिकारी और कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम के अधिकारी माइंस में उतरे थे। रात 8:10 बजे माइंस से निकलते समय 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी और 15 अधिकारी फंस गए थे। अंदर फंसे लोगों के लिए रात में दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए। वहीं, एंबुलेंस और डॉक्टर्स की टीमों को भी रात से अलर्ट मोड पर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here