June 9, 2025, 6:53 pm
spot_imgspot_img

रवि प्रदोष व्रत पर शिवालयों में सजी भोलेनाथ की विशेष झांकी

जयपुर। विभिन्न योग- संयोगों में ज्येष्ठ माह के रवि प्रदोष में रविवार को भगवान शिव की विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर छोटीकाशी के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने महादेव का दुग्धाभिषेक किया। जिसके पश्चात विशेष अनुष्ठान भी किए गए।

त्रिपोलिया बाजार तंवर जी का नोहरा स्थित शिव हनुमान मंदिर में भगवान भोलेनाथ का सहस्त्र घटाभिषेक किया गया। पंडित दिनेश शर्मा के आचार्यत्व में पांच विद्वानों ने पंचामृत, गन्ने के रस सहित अनेक द्रव्यों से वेद मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। इससे पूर्व मुख्य यजमान तरुण भारती गणपति गौरी, कलश, पितृ गणों का षोडशोपचार पूजन किया । शाम को भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी, दुर्गा माता का फूलों से श्रृंगार कर महाआरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रसादी ग्रहण की।

यहा भी हुए विशेष आयोजन

ताड़केश्वर, झारखंड, जंगलेश्वर, चमत्कारेश्वर, धुलेश्वर, रोजगारेश्वर महादेव मंदिर और गलता गेट स्थित संतानप्रदेश्वर शिव मंदिर में भी प्रदोष पर विशेष झांकी सजाई गई । गलता गेट स्थित संतानप्रदेश्वर शिव मंदिर में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन किया। श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान शिव की फूल-बंगला झांकी सजाई गई। मंदिरों में भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद बांटा गया। भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए पूजन किया। सी स्कीम स्थित धूलेश्वर महादेव मंदिर में सोम प्रदोष के मौके पर रुद्राभिषेक किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles