सर्वपितृ अमावस्या पर गायत्री परिवार कराएगा तीन स्थानों पर निशुल्क तर्पण-पिंडदान-हवन

0
118
On Sarvapitri Amavasya, Gayatri Parivar will organize free tarpan-pinddaan-havan at three places
On Sarvapitri Amavasya, Gayatri Parivar will organize free tarpan-pinddaan-havan at three places

जयपुर। श्राद्ध पक्ष जिसे पितृ पक्ष भी कहा जाता है, पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मान्यता है कि इस अवधि में किए गए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म से पितृ तृप्त होकर आशीर्वाद देते हैं जिससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

इसी क्रम में आगामी रविवार 21 सितम्बर को सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जयपुर में तीन स्थानों पर सामूहिक तर्पण-पिंडदान एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। तीनों स्थानों पर सभी आवश्यक सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। श्रद्धालुओं को केवल दो बर्तन (2 लीटर क्षमता वाले) अपने साथ लाने होंगे जिनका उपयोग तर्पण में किया जाएगा।

कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क हैं। जिनके घर में तर्पण के लिए पुरुष सदस्य नहीं हैं तो महिलाएं भी तर्पण कर सकती है। किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में सुबह 8 बजे से सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद गायत्री यज्ञ में पितरों की शांति के निमित्त आहुतियां दी जाएंगी।

व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक परिवार से केवल एक परिजन ही तर्पण कर सकेगा । इच्छुक लोग 20 सितम्बर तक केन्द्र पर नाम दर्ज करवा सकते हैं। मोबाइल नंबर 8930784992, 9950221524 एवं 9414323470 पर सम्पर्क किया जा सकता है। गायत्री शक्तिपीठ, ब्रह्मपुरी में सुबह 7 बजे से सामूहिक तर्पण एवं पिंडदान होगा। इसके बाद हवन होगा। व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा के मोबाइल नंबर 9414606159 पर पंजीयन कराया जा सकता है।

टोंक रोड सांगानेर की गायत्री कॉलोनी शिव नगर स्थित गायत्री चेतना केन्द्र पर सुबह 7:30 बजे से सामूहिक तर्पण-पिंडदान और विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here