श्री नहर के गणेशजी महाराज का शनि – पुष्य पर किया जाएगा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक

0
104
The Paushbada festival will be held at the Shri Nahar Ganesh Temple on December 24th.
The Paushbada festival will be held at the Shri Nahar Ganesh Temple on December 24th.

जयपुर। ब्रह्मपुरी माऊण्ट रोड़ पर स्थित अतिप्राचीन दाहिनीं सूँड़ दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज के मंदिर में प्रथम पूज्य गणपतिजी महाराज का मंदिर परिवार द्वारा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक शनिवार को किया जाएगा।

मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि शनिवार को शनि – पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर प्रातः 9.15 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में प्रभु गजानंद जी का मंदिर परिवार द्वारा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा, तत्पश्चात गणपतिजी को नवीन पौषाक धारण करवाकर पूजा – आरती की जाएगी ।

सायंकालीन महाआरती 251 दीपकों से की जाएगी एवं मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि दायक तथा विघ्ननिवारक रक्षा सूत्र वितरित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here