July 27, 2024, 6:42 am
spot_imgspot_img

अंग प्रत्यारोपण मामलाः एसीबी द्वारा पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार

जयपुर। अंग प्रत्यारोपण और तस्करी के मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से गिरफ्तार सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह,फोर्टिस हॉस्पिटल के कॉ-ऑडिनेटर विनोद व गिरिराज को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर अंग तस्करी और प्रत्यारोपण को लेकर पूछताछ करेगी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गांधी नगर गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि शुक्रवार को एसएमएस अस्पताल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह, फोर्टिस हॉस्पिटल के को-ऑडिनेटर विनोद व गिरिराज को जयपुर पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

गुरुग्राम से लाए गए अंग डोनर और रिसीवर से पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई है। फिलहाल इस जानकारी की तस्दीक की जा रही है। आगामी समय में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ के बाद कई डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles