July 27, 2024, 7:49 am
spot_imgspot_img

गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजनः बैन्ड-बाजे के साथ 251 महिलाओं की निकली कलश यात्रा

जयपुर। राजधानी के जयसिंहपुरा खोर के श्री शिव नगर समिति एवं आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार से गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन व्यास डॉ. प्रशान्त शर्मा द्वारा की जा रही है। गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा 14 सितम्बर तक आयोजित होगी। कथा से पहले शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा श्रीकेशवराय जी श्री सीताराम जी मन्दिर से बैन्ड बाजे के साथ 251 महिलाओं ने कलश धारण कर नाचते गाते श्री शिव मन्दिर पहुंची। इस कलश यात्रा में श्री मद्भागवत जी की पौथी,तुलसी गमला कलश लेकर पहुंची मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

पाण्डेय ने बताया वहां भागवत जी की सभी ने मिलकर आरती की। व्यास पीठ पर डॉ. प्रशान्त शर्मा विराजे और सभी भक्तों को समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया। सात सितम्बर से कथा का समय दो बजे से रखा गया है । कथा में गीता गायत्री मन्दिर से राज कुमार चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles