सर्वपितृ अमावस्या पर तर्पण, पिंडदान और गीता पाठ के आयोजन

0
28

जयपुर। सर्वपितृ अमावस्या पर शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में देव, ऋषि और पितृ तर्पण के साथ सामूहिक श्रीमद्भगवद्गीता पाठ हुआ। वहीं गायत्री परिवार की ओर से ब्रह्मपुरी, मानसरोवर, कालवाड़ और मुरलीपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर निशुल्क सामूहिक श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और गायत्री यज्ञ आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ज्ञात-अज्ञात पितरों का स्मरण किया।

श्रीराम मंदिर में अध्यक्ष हरचरण लेकर के अनुसार पंडित बनवारी लाल शर्मा के आचार्यत्व और 11 विद्वान ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न हुआ। गणेश, कलश, नवग्रह और भगवान विष्णु के पूजन के बाद जल, दूध, तिल और जौ से पितृ तर्पण किया गया। श्रद्धालुओं ने गीता के सातवें अध्याय के श्लोकों की यज्ञ में आहुतियां भी दीं।

गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री वेदना निवारण केंद्र मानसरोवर, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ और तोंदवाल मैरिज गार्डन, मुरलीपुरा में तर्पण, पिंडदान तथा गायत्री महायज्ञ हुए। आयोजकों ने पूजन सामग्री की व्यवस्था स्थलों पर ही की, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। खास बात यह रही कि जिन परिवारों में पुरुष सदस्य नहीं थे, वहां महिलाओं ने भी शास्त्रानुसार तर्पण और पिंडदान किया। आयोजनों का उद्देश्य पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ नई पीढ़ी को धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here