परकोटा गणेश मंदिर देव दिवाली पूर्णिमा महोत्सव

0
60

जयपुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान करते हैं और उसके बाद दान करते हैं। इस दिन व्रत रखकर श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा और सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते है । इस दिन देव लोक से देवी-देवता धरती पर दिवाली मनाने काशी के घाट आते हैं। इसी कड़ी में छोटी काशी के मंदिरों में देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर विशेष झांकियां सजाई गई।

चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में महंत अमित शर्मा के सानिध्य मे प्रथम पूज्य का गुनगुने जल से अभिषेक कर नवीन चोला धारण करवाकर फूल बंगला झांकी सजाई गई । प्रथम पूज्य को गजक खिचड़ा गुड तिलकुटा खीर पंच मेवा तिलपटि मुफली रेवड़ी ऋतुफल व शारदीय व्यंजनों का भोग लगाया भगवान के समक्ष 108 दीप प्रज्वलित कर प्रथम पूज्य की महाआरती की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here