श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का पाटोत्सव तीन जुलाई को

0
277

जयपुर। मुरलीपुरा स्थित शंकर विहार कॉलोनी के श्री लक्ष्मीनारायण तत्कालेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव दो से तीन जुलाई को भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रकार की लाईटों से सजाया जाएगा।वही आशा पाला और अशोक वृक्ष के पत्तों से अलौकिक तरीके की बांदरवालों से मंदिर प्रांगण का श्रृंगार किया जाएगा। इस पाटोत्सव में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मंदिर के पुजारी जानकीदास ने बताया कि दो जुलाई को सुबह सवा नौ बजे अखंड श्रीरामचरितमानस (रामायण) पाठ का शुभारंभ होगा। तीन जुलाई को सुबह सवा दस बजे से ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। नवीन पोशाक धारण कराकर ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे से विशेष पूजन, हवन और भोग अर्पण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here