जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीपला ग्राम चिकसाना जिला भरतपुर के पटवारी मुकेश कुमार 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी भरतपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके और उसके के परिजनों की गांव पीपला में स्थित जमीन का सीमा ज्ञान कराने के लिए तहसीलदार से टीम गठित करवाकर सीमा ज्ञान कराने की एवज में पटवारी मुकेश कुमार 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग रहा है और सत्यापन के दौरान परिवादी के निवेदन करने पर 8 हजार रूपये लेने पर सहमत हुआ है।
जिस पर एसीबी टीम भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व मे ट्रेप की कार्यवाही करते हुए पटवारी मुकेश कुमार को 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।




















