जयपुर। त्रिपोलिया बाजार स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में बुधवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। पं. दिनेश शर्मा के सान्निध्य में विद्वानों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ आदिदेव महादेव, मां जगंदबा, गणेशजी और हनुमानजी का अभिषेक कर पूजन किया।
ऋतु पुष्पों से श्रृंगार कर महाआरती की। इसके बाद बड़े, हलवा, सब्जी-पूड़ी का भोग लगाया गया। जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। श्री मन्न नारायण प्रन्यास मंडल के तरूण भारती ने आभार प्रकट किया।




















