अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

0
235

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 1 बजे हरमाड़ा घाटी में अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय ऋषि निवासी हरमाड़ा के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हरमाड़ा थाना इलाके में सोमवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पटरियों पर शव पड़ा देखकर राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बैनाड़ स्टेशन से करीब एक किमी आगे ट्रेन की चपेट में आने से एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here