छह वांछित अपराधियों को पुलिस ने धरा

0
257
Police arrested six wanted criminals
Police arrested six wanted criminals

जयपुर। बस्सी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत तीन अलग -अलग कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने वाहनों को मोडिफाईड करवा तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने व 25 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की है।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश पर इलाके में एरिया डोमिनेश व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें थाना स्तर पर तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीम ने विशेष अभियान के तहत वांछित चल रही गुड्डी देवी पत्नी जितेंद्र (30) त्रिलोकपुरा ,बस्सी निवासी, विक्रम मीणा उर्फ विक्की (22) पुत्र मदन बैरवा ,बैरवा की ढाणी किशनपुरा बस्सी निवासी,अर्जुन बैरवा (23) पुत्र मदन लाल ,किशनपुरा,बस्सी निवासी , राजूलाल (24) पुत्र मोहन लाल किशनपुरा ,बस्सी निवासी,राहुल बैरवा (23) पुत्र रामकिशोर ,किशनपुरा निवासी व राहुल मीणा (21) पुत्र शोभाराम ,बडौदामेव,अलवर निवासी को डिटेन कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में तेज आवाज में चलने वाले वाहन सहित 25 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here