पुलिस ने 450 छात्राओं को साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के दिए गुर

0
47
Police imparted cyber security and self-defense tips to 450 girl students.
Police imparted cyber security and self-defense tips to 450 girl students.

जयपुर। जयपुर पुलिस के जन जागरूकता अभियान के तहत सीकर हाईवे स्थित उदयपुरिया गांव के मेहता कॉलेज में बुधवार को 450 छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग टीम की नोडल अधिकारी रानू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

महिला कांस्टेबल सुशीला और सुनीता चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व के साथ राजकोप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, वरिष्ठजन सम्मान योजना, नवीन न्याय संहिता, महिला अपराधों में निर्धारित दंड और वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर जैसी योजनाओं से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में छात्राओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी या किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में बिना हिचक पुलिस से संपर्क करने तथा हेल्पलाइन और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, उन्हें उनके अधिकारों और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना तथा पुलिस और समाज के बीच विश्वास बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here