पुलिस निरीक्षक व दलाल 2 लाख 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
186
Police inspector and broker arrested while taking bribe of 2 lakh 50 thousand rupees
Police inspector and broker arrested while taking bribe of 2 lakh 50 thousand rupees

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बांसवाडा टीम ने गुरुवार देर रात को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना राज तालाब जिला बांसवाडा के पुलिस निरीक्षक दिलीप सिंह और पेशे से वकील (दलाल) शरीफ खान को ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी बांसवाडा टीम को शिकायत दी कि परिवादीया एवं उसके परिवार के सदस्यो के विरूद्ध पुलिस थाना राजतालाब द्वारा सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए थे। शेष बचे हुए वाहनो और सम्पत्ति को जब्त नहीं करने व भविष्य में परेशान नहीं करने की एवज में पुलिस निरीक्षक दिलीप सिंह अपने दलाल वकील शरीफ खान के मार्फत रिश्वत के 6 लाख 50 हजार रूपये की मांग कर रहा है।

जिस पर एसीबी की टीम ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया। जिसमें आरोपी दलाल द्वारा सत्यापन के दौरान कुल 3 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत लेने को सहमत हुआ तथा 1 लाख रूपये वक्त सत्यापन पुलिस थाना राजतालाब परिसर में ग्रहण किए गए। जिस पर एसीबी बांसवाडा टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में ट्रेप की कार्यवाही करते हुए आरोपी दलाल शरीफ खान को बकाया 2 लाख 50 हजार रूपये आरोपी पुलिस निरीक्षक दिलीप सिह के लिए लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। पुलिस निरीक्षक दिलीप सिंह की भी उक्त रिश्वत लेन-देन मामले में संलिप्तता होने से गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here