प्रदेश में शांति और कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने सहित जन सुरक्षा के लिए हमेशा पुलिस तैयार: पुलिस महानिदेशक

0
648
Police is always ready to maintain peace, law and order and public safety in the state: Director General of Police
Police is always ready to maintain peace, law and order and public safety in the state: Director General of Police

जयपुर। पुलिस महानिदेशक राजस्थान यू आर साहू ने बुधवार को दीपोत्सव पर प्रदेश वासियों और राजस्थान पुलिस के जवान और अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों के लिए संदेश देते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी आम व्यक्ति को सुरक्षा देना हैं। अपराधों पर लगाम लगाने तथा जन सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना है।

साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान पुलिस प्रदेश में शांति और कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने, अपराधों पर लगाम कसने तथा जन सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी दीपावली के पर्व पर अतिरिक्त सजगता और सतर्कता के साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी को निभाएंगे।

साहू ने इस मौके पर प्रदेश वासियों को एड्रेस करते हुए कहा कि प्रदेश में सभी लोगों के बीच आपसी प्रेम,सद्भाव और भाईचारा सदैव एक मिसाल रहा है। यहां सभी लोग त्योहारों की खुशियां मिल जुल कर मनाते हैं, इस से ये परम्पराएं और मजबूत होती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी दीपावली का त्योहार सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए इन परंपराओं को और अधिक मजबूत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here