जुआ-सट्टे के अड्डों पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, किया 10 सटोरियों को गिरफ्तार

0
51

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने जुआ और सट्टा माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ सुनियोजित दबिश देकर अवैध जुआ संचालन का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा और उनके कब्जे से 72 हजार 900 रुपये की जुआ राशि बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशों पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को भागने का मौका दिए बिना चारों तरफ से घेर लिया।

पुलिस ने मौके से सुल्तान (42) निवासी रामगंज,असीम कुरैशी (42) निवासी आगरा हाल रामगंज,जीशान (29) निवासी पीलीभीत हाल भट्टा बस्ती,मुर्तजा (30) निवासी बरेली भट्टा बस्ती , अफजल (35) निवासी भट्टा बस्ती, अकील (39) निवासी रामगंज,रहीश भाई (58) निवासी भट्टा बस्ती,अशफाक मंसूरी (24) निवासी बरेली,अब्दुल वसीम (35) निवासी भट्टा बस्ती और मोहम्मद आरिफ (31) निवासी रामगंज को गिरफ्तार किया गया है। जो यहां किराये पर रहकर सट्टा चला रहे थे।

इस कार्रवाई के बाद से ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की यह स्पेशल टीम अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इनके गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here