June 28, 2025, 3:57 pm
spot_imgspot_img

एनआईए का चीफ बनकर नब्बे वर्षीय बुजुर्ग डॉक्टर से ठगे छह लाख रुपए

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में एनआईए चीफ बनकर साइबर ठगों ने एक नब्बे वर्षीय बुजुर्ग डॉक्टर को तीन घंटे तक डिजीटल अरेस्ट रखा और पहलगाम हमले में पीड़ित को संदिग्ध बताकर डरा धमका कर उससे छह लाख रुपए खाते में डलवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार डेयरी पथ कानोता बाग जेएलएन मार्ग निवासी नब्बे वर्षीय परमानंद भार्गव ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास एक वाट्सअप कॉल आया। इसमें कॉल कर्ता ने स्वयं को एनआईए चीफ बताया और कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में आपकी लिप्तता सामने आ रही है।

आप को अरेस्ट कर पूछताछ की जाएगी। अगर आपकों गिरफ्तार से बचना है तो रुपए देने पड़ेंगे। आरोपियों ने बुजुर्ग को विडियों कॉल भी किया। इसके अलावा उसे कई मैसेज भी सोशल मीडिया माध्यम पर किया गया। डर के चलते बुजुर्ग ने बैंक से आरोपियों द्वारा बताए गए अकाउंट में छह लाख रुपए आरटीजीएस करवा दिया गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि बुजुर्ग अकेला ही रहता है। उसके बच्चे विदेश में रहते है। परमानंद भार्गव कई बड़े अस्पतालों में काम कर चुका है। आरोपियों ने एनआईए चीफ बनकर उसे कॉल किया था और पहलगाम हमले का संदिग्ध बताकर उसे गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे छह लाख रुपए खाते में डलवा लिए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक उसे डिजिटल अरेस्ट रखा गया। डॉक्टर को आरोपियों ने इस बारे में किसी को भी बताने से इनकार कर दिया था। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles