जयपुर। राजधानी जयपुर के 60 से अधिक इलाकों में मंगलवार को बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तीन चरणों में चार-चार घंटे का शटडाउन रहेगा।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: लक्ष्मण डूंगरी, गोविंद वाटिका, चुंगी गणेश मंदिर, पत्रिका कार्यालय क्षेत्र, संकटमोचन, दिल्ली रोड, पंजाबी कॉलोनी, बेनीवाल कांटा, कर्बला चौराहा, हुसैन कॉलोनी, गुरुद्वारा, अंबाबाड़ी, कालवाड़ रोड, खातीपुरा रोड, कुमावत कॉलोनी, ओम शिव कॉलोनी, प्रेम नगर, लता सर्किल, शिल्प कॉलोनी, गुलाब बाड़ी, जयपुरिया कंपाउंड, गंगानगर शुगर मिल, ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन, नेहरू नगर, बस्सी सीतारामपुरा, झोटवाड़ा रोड, पानीपेच, नारायण विहार, नारायण सागर के ब्लॉक बी, सी, जे, आर, के और एस, जयसिंहपुरा रोड, जाट कॉलोनी, खरबाश कॉलोनी, कल्याण मोटर्स, लिलो की ढाणी, मौजिका ग्रुप, केशव पथ और रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स के आसपास बिजली बंद रहेगी।
दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक: गैस गोदाम, सूर्य नगर, ऋषि गालव नगर, गलता गेट थाना क्षेत्र, गली नंबर 8 और आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक: 33/11 केवी जीएसएस आरपीए से जुड़े क्षेत्र, राष्ट्रपति मैदान, आरपीए रोड, संजय कॉलोनी, स्वर्णकार कॉलोनी, फॉरेंसिक लैब, शास्त्री नगर, अमानीशाह रोड, जेपी कॉलोनी, कांवटिया सर्किल, बाजोरिया स्कूल, प्रताप नगर, मेजर शैतान सिंह कॉलोनी, किशन बाग और कांवटिया अस्पताल के आसपास बिजली बंद रहेगी। होटल इम्पीरियल, इम्पीरियल अस्पताल, गुजराती समाज, एमआई रोड और आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग के रखरखाव कार्य के चलते उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।



















