भक्तिभाव से मनाया गया साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

0
73

जयपुर। वैशाली नगर में स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने साहिग श्री गुरु नानक के आगे मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाई प्रिंस पाल सिंह पटियाला वालों ने आसा दी वार का पाठ और अमृतमयी कलि तारण गुरु नानक आया व गुर प्रसादि सहज घर पाईया मिटिया अंधेरा चंदु चडिया शबद कीर्तन करके संगत को निहाल किया। रात के दीवान में रहिरास साहिब के पाठ के बाद कीर्तन दीवान सजाया गया। जिसमें सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह पूर्व ग्रंथी दरबार साहिब अमृतसर ने श्री गुरु नानक साहिब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

श्री गुरु नानक दरबार वैशाली नगर के प्रधान सरदार सर्वजीत सिंह माखीजा ने बताया कि बुधवार को सुबह आसा दी वार का पाठ भाई गुरजिंदर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब श्री अमृतसर के सानिध्य में किया जाएगा। सुबह साढ़े 9 श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पामा गया फिर कीर्तन दीवान सजाया जाएगा।

जिसमें भाई तेजबीर सिंह, हजूरी रागी गुरुद्वारा वैशाली नगर, भाई प्रिंसपाल सिंह पटियाला वाले, सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह पूर्व ग्रंथी दरबार साहिब श्री अमृतसर, भाई गुरजिंदर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब श्री अमृतसर, स्त्री सत्संग, भाई गोबिंद सिंह, गि. देवेंद्र सिंह एवं गि. बाबू सिंह बाज अपने अपने अमृतमयी कीर्तन और गुरबाणी कथा से संगत को निहाल करेंगे।

शाम के दीवान में रहिरास साहिब का पाठ और भाई तेजबीर सिंह, भाई गुरजिंदर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब श्री अमृतसर, सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह पूर्व ग्रंथी दरबार साहिब श्री अमृतसर, भाई प्रिंसिपाल सिंह पटियाला वाले कीर्तन दीवान में हाजिरी भरेंगे। समाप्ति उपरांत आतिशबाजी की जाएगा । साथ ही गुरु का लंगर अटूट वरताया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here