सेंट्रल जेल में मोबाइल और तंबाकू का पैकेट फेंकने वाले को जेल प्रहरियों ने पकड़ा आरोपी

0
32
One prisoner injured in a clash between prisoners in Central Jail
One prisoner injured in a clash between prisoners in Central Jail

जयपुर। लाल कोठी थाना इलाके में स्थित जयपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर 10 में शनिवार दोपहर मोबाइल और तंबाकू का पैकेट फेंकने का मामला सामने आया। जेल की निगरानी में तैनात सिविल ड्रेस के प्रहरियों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। जेल प्रशासन ने आरोपी को लाल कोठी थाना पुलिस के हवाले कर शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे जेल प्रहरी जसवंत, निरंजन और राजेन्द्र जेल की पिछली सीमा के पास कसाई मोहल्ले में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने जेल के वार्ड नंबर 10 की दीवार के ऊपर से मोबाइल और तंबाकू का पैकेट फेंक दिया। निषिद्ध सामग्री फेंकते देखकर प्रहरियों ने दोनों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

प्रहरियों ने बाइक चला रहे शादाब पुत्र अयाज अहमद को पकड़ लिया, जबकि पीछे बैठा उसका साथी सोहेल उर्फ कालू पुत्र मोहम्मद शकील खान मौके से भाग निकला। प्रहरियों ने पकड़े गए आरोपी, बाइक और फेंके गए संदिग्ध पैकेट को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार साथी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here