July 27, 2024, 7:13 am
spot_imgspot_img

रास पूर्णिमा :देव दिवाली पर दीपदान से जगमग मंदिर और सजी रास पूर्णिमा की विशेष झांकी

जयपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को देव दिवाली मनाई गई। ऐसे में भक्तों में सुबह से ठाकुरजी के दर्शनों के साथ दान-पुण्य व दीपदान को लेकर उत्साह नजर आया। जयपुर शहर के गोविंददेवजी, राधा गोपीनाथजी, दामादेरजी, मोती डूंगरी गणेशजी सहित शहर के अन्य मंदिरों में प्रभु के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। साथ ही श्रद्धालुओं ले मंदिरों में दीपदान किया।

गलता तीर्थ में स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। गोविंददेवजी सहित कुछ मंदिरों में सोमवार शाम को रास पूर्णिमा की विशेष झांकी सजाई गई। देव दिवाली पर दीपदान का विशेष महत्व होने से मंदिरों के साथ घर-घर भी दीपदान हुए। साथ ही मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं दीपदान से मंदिर जगमग नजर आए। शाम को घरों में दीपदान किया गया। मंगला झांकी से ही लोग देव दर्शन को पहुंचे।

शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी को सफेद पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकरण धारण कराए गए। ठाकुरजी का फूलों से शृंगार किया गया। मंगला झांकी से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। शाम 7.15 बजे से 7.30 बजे तक रास उत्सव की विशेष झांकी सजाई गई। झांकी में ठाकुर जी को खीर का भोग व खीरसा भोग अर्पण किया गया। ठाकुर जी के सामने रास खाट सजाई गई। जिसमें चौसर-शतरंज की झांकी सजाई गई।

वहीं दूध-पान इत्र आदि ठाकुरजी की सेवा में अर्पित की गई। वहीं चौड़ा रास्ता स्थित मंदिर श्री राधा दामोदरजी में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए तड़के ही बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंची। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने दीपदान कर ठाकुरजी की परिक्रमा लगाई। वहीं मंदिर में रास की विशेष झांकी सजाई गई है। मंदिर महंत मलय गोस्वामी ने बताया कि इस दिन ठाकुर श्री राधा दामोदर जी को निजी गर्भगृह से बाहर लाया जाता है और रास झांकी के दर्शन कराए जाते हैं।

इधर कार्तिक पूर्णिमा होने से गलता तीर्थ में अलसुबह से ही स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। गलता स्नान करने के साथ ही कुंड में दीपदान के लिए भक्तों में होड़ सी लगी हुई है। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में गलता स्नान के लिए पहुंची। महिलाओं ने मंदिरों में दर्शन और दीपदान किया। यहां दान-पुण्य भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles