गोविंद देवजी मंदिर में सजी रचना झांकी

0
594
Rachna tableau decorated in Govind Devji temple
Rachna tableau decorated in Govind Devji temple

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रचना झांकी के साथ फागोत्सव का श्रीगणेश हुआ। रचना झांकी के साथ रंगोत्सव होली की मस्ती छाएगी। रचना झांकी में श्रीकृष्ण की विभिन्न लीला झांकियों के दर्शन होंगे। ठाकुरजी को गुलाल अर्पित करने के साथ ही गुलाल की पोशाक होली के रंगों का उल्लास बिखेरेगी। गोविंददेवजी मंदिर में रचना झांकी में श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी झांकियों के दर्शन होंगे। इनमें बाल लीलाओं से लेकर महारास की लीलाएं भी शामिल हैं। पांच से 16 मार्च तक रचना झांकी दर्शन का समय दोपहर 12:30 से 12: 45 बजे तक रहेगा। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि 17 से 19 मार्च तक होलिकोत्सव मनाया जाएगा। इसमें ठाकुरजी के समक्ष फाग के रंग बिखरेंगे। होली के गीतों की धमाल नजर आएगी। मंदिर में बरसाने की लट्ठमार होली भी साकार होगी। जयपुर के विभिन्न कलाकार ठाकुर जी के समक्ष हाजिरी लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here