राजस्थान प्रभारी रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम 31 जनवरी से प्रदेश का दौरा करेंगे प्रारम्भ

0
390
Govind Singh Dotasara
Govind Singh Dotasara

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के युवा, किसान, नारी, श्रमिक एवं भागीदारी का न्याय के मुद्दें पर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा तथा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 31 जनवरी से प्रदेश के दौरा प्रारम्भ करेंगे और प्रथम चरण में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में लोक सभावार कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा निवार्चन क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में चर्चा कर दिशा निर्देश प्रदान करेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 31 जनवरी को श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। इसके बाद 01 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर, 02 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र बीकानेर, 03 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर, 04 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र नागौर, 05 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र चूरू, 06 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र सीकर व झुंझुनूं तथा 07 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र जयपुर ग्रामीण में लोकसभा कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के उक्त लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमेन गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों का समूह गठित कर कार्य विभाजन किया है जिसके तहत समिति के दो सदस्यों का समूह आवंटित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का 05 फरवरी, 2024 तक दौरा कर प्रमुख कांग्रेसजनों से फीडबैक प्राप्त करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट प्रदेश चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here