राजस्थान विश्वविद्यालय कुश्ती ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में मिले स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक

0
413

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय को पश्चिम क्षेत्र एवं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक मिला है। खेल बोर्ड सचिव डॉ. प्रमोद सिंह ने बताया कि 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2023 तक चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय, पंजाब में आयोजित हुई पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय कुश्ती ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह खत्री के सानिध्य में राजस्थान विश्वविद्यालय के हिमांशु सिंह ने 55 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक एवं भीष्मसिंह चौधरी ने 130 किलो वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया एवं चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय में आगे हुई।

अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी भीष्म सिंह चौधरी ने 130 किलो वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर राजस्थान विश्वविद्यालय का नाम गौरान्वित किया। डॉ. प्रमोद सिंह, सचिव खेल बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों के पदक प्राप्ति पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here