जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक शातिर युवक ने विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर लिव इन रिलेशन में रखा और उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने शादी करने का झांसा दिया। कई महीनों बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
थानाधिकारी अरविंद चारण ने बताया कि मालवीय नगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला कराया है कि पति से उसका झगड़ा चल रहा था इसलिए वो वर्ष 2018 में उसे छोड़कर अलग रहने लग गई थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती महेश वाधवानी से हुई।अकेला पाकर महेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर शादी करने का झांसा दिया। दो साल तक लिव इन रिलेशन में रखने के बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।