July 27, 2024, 7:49 am
spot_imgspot_img

बेहोशी की दवा खिलाकर महिला से दुष्कर्म

जयपुर। करधनी थाना इलाके में एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसे धोखे से बेहोशी की दवा खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर देह शोषण करने के साथ ही घर से गहने-कैश मंगवाकर ऐंठ लिए।

थानाधिकारी विरेंद्र सिंह के अनुसार करधनी निवासी 24 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी के रिश्तेदार होने के कारण उसकी बातचीत होती थी। साल 2023 में वह घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आरोपी रिश्तेदार बाइक लेकर आया और घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। घर आने पर पता चला कि परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हैं।

सिरदर्द होने की बात कहने पर आरोपी रिश्तेदार ने उसे धोखे से बेहोशी की दवा खिला दी। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो को दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles