मौनी अमावस्या पर 79 साल बाद दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत

0
425

जयपुर। मौनी अमावस्या शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग,विनायक अमृत हंस और मालव्य शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चार राशियों के जातक को लाभ मिलने वाला है। पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या इन चार राशियों का भाग्य बदलने वाला है।

मेष राशि –नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में सुधार की संभावना रहेगी। भौतिक संपदा में बढ़ोतरी होगी। शैक्षणिक काम में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि- छात्रों के लिए शुभ समय है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। ग्रहों के प्रभाव से बाधाएं दूर होंगी। इनकम के नए स्त्रोतों से लाभ होगा। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी।

कर्क राशि- दांपत्य जीवन की समस्या हल होगी। कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में जीत होगी। करियर की चुनौतियों से भी छुटकारा मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में सुधार आएगा। नए सौदे लाभकारी होंगे।

मीन राशि- समाज में योग्यता और काबिलियत की सराहना होगी। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। ससुराल पक्ष से सारी शिकायतें अब दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंध में रोमांटिक माहौल रहेगा। आपके आकर्षण में वृद्धि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here