32वें नवान्ह पारायण महोत्सव में रामायण की चौपाइयों के पाठ

0
43

जयपुर। नवरात्र के अवसर पर नेहरू नगर, पानी पेच स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्री राधे रानी प्रभात फेरी मंडल की ओर से आयोजित 32वें नवान्ह पारायण महोत्सव में शनिवार को रामायण के अरण्य कांड, सुंदर कांड, किष्किंधा कांड और लंका कांड की चौपाइयों का पाठ किया गया। चौपाइयों की मधुर स्वर लहरियों से मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

आयोजन से जुड़े अजय-नीलम और रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि व्यास पीठ से रामस्वरूप नाटाणी ने 251 आसनों पर श्रद्धालुओं से अरण्य कांड की 17, सुंदर कांड की 60, किष्किंधा कांड की 30 और लंका कांड की 12 चौपाइयों का पाठ कराया। इस दौरान ‘जामवंत के वचन सुहाए, सुनि हनुमंत हृदय अति भाए’, ‘तब लगि मोहि परखेहु तुम्ह भाई, सहि दुख कंद मूल फल खाई’ और ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ जैसी चौपाइयों का सामूहिक पाठ हुआ।

अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के तहत 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक रामायण की चौपाइयों का पाठ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here