गणतंत्र दिवस: आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक व आईजी विकास कुमार सहित 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक की घोषणा

0
190
Republic Day: IG Satyendra Singh awarded President's Police Medal
Republic Day: IG Satyendra Singh awarded President's Police Medal

जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस से आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक व आईजी विकास कुमार सहित 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। महानिदेशक पुलिस यू आर साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए बधाई दी है।

एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से महानिरीक्षक पुलिस श्री सत्येंद्र सिंह का चयन किया गया है।

16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक

एक आईपीएस अधिकारी सहित प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जयपुर पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर आयुक्तालय राजेंद्र प्रसाद व वृताधिकारी नागौर राम प्रताप बिश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक जयपुर डिस्कॉम विजय सिंह, पुलिस निरीक्षक थाना हिरण मगरी हनवन्त सिंह राजपुरोहित व पुलिस निरीक्षक थाना कोटगेट बीकानेर मनोज कुमार शर्मा, पुलिस उप निरीक्षक सीआईडी एसबी यूनिट राजसमन्द जोन उदयपुर शीला व पुलिस उप निरीक्षक पुलिस आयुक्तालय जयपुर पुरुषोत्तम लाल शर्मा शामिल है।

इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर श्याम लाल व सहायक उप निरीक्षक सिटी कंट्रोल रूम श्रीगंगानगर स्वर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल 125 छठी बटालियन आरएसी धौलपुर राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल आरपीए जयपुर सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सीआईडी एसएसबी जोन श्रीगंगानगर पवन कुमार, कांस्टेबल प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर रेवन्ता राम व कांस्टेबल रिजर्व पुलिस लाइन चूरू सुरेश कुमार शर्मा को पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here