सड़क सुरक्षा और ईमानदारी को मिलेगा प्रोत्साहन: परिवहन निरीक्षक संघ और कोचिंग महासंघ की नई पहल

0
248
Road safety and honesty will be encouraged.
Road safety and honesty will be encouraged.

जयपुर। प्रदेश में सड़क सुरक्षा—यातायात नियमों की पालना और विभाग में ईमानदारी से कार्य करने वाली प्रतिभाओं को अब सामाजिक स्तर पर सम्मान मिलेगा । इसके चलते शुक्रवार को ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार नाडार ने राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी से मुलाकात कर इस संबंध में एक प्रस्ताव सौंपा ।

सम्मान से बढ़ेगा मनोबल

कोचिंग महासंघ द्वारा सौंपे गए पत्र में सुझाव दिया गया है कि परिवहन विभाग में ईमानदारी से अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारियों, नियमों का पालन करने वाले वाहन स्वामियों और सजग चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष ‘सम्मान अभियान’ शुरू किया जाए । इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले नागरिकों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना है ।

साझा जिम्मेदारी है सड़क सुरक्षा

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने इस सामाजिक पहल का स्वागत किया है । संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने कहा सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का साझा उत्तरदायित्व है । जब समाज नियमों के पालन और ईमानदारी को सम्मान देता है, तो युवाओं और अधिकारियों में जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत होती है।

सुशासन और विजन को मिलेगी गति

इस अवसर पर आशीर्वाद वृद्धाश्रम के अध्यक्ष धीरज शर्मा सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे । संघ का मानना है कि यह पहल प्रधानमंत्री केविकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुशासन व पारदर्शिता की भावना को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी । इस अभियान के माध्यम से प्रदेश में एक ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जहाँ नियमों का पालन करना गर्व की बात हो ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here