रोटरी क्लब जयपुर पर्ल ने देवउठनी एकादशी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों किया कन्यादान

0
245
Rotary Club Jaipur Pearl gave away Kanyadaan to 11 couples in a mass marriage ceremony on Devuthani Ekadashi.
Rotary Club Jaipur Pearl gave away Kanyadaan to 11 couples in a mass marriage ceremony on Devuthani Ekadashi.

जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर पर्ल कि चार्ट प्रेसिडेंट रेखा गोयल के नेतृत्व में समर्पण कर्म योग सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सामूहिक विवाह में क्लब ने नवविवाहिता जोड़ो को उनके गृहस्थ जीवन में उपयोगी सामान — सूट्स, प्रेशर कुकर, बेडशीट, कैस्रोल (छोटे-बड़े) और कन्यादान से सहयोग किया।

क्लब की अध्यक्ष अंजना वर्मा ने बताया, कार्यक्रम में हवा महल विधानसभा क्षेत्र के बालमुकुंद आचार्य, बरखा देवी (पार्षद, नगर निगम आमेर), डॉ. विष्णु दत्त पुजारी (सालासर धाम) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस पुण्य कार्य के माध्यम से रोटरी क्लब जयपुर पर्ल ने नवविवाहित जोड़ों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य एजी अनुराधा शर्मा, अध्यक्ष अंजना वर्मा, सचिव राजकुमारी रावत, चार्ट प्रेसिडेंट रेखा गोयल सक्रिय सदस्य नुतन शर्मा संतोष मखीजा, संतोष गोयल उपस्थित रहें। इस कार्य में रेखा गोयल, रंजना तिवारी,संतोष माखीजा, अनुराधा शर्मा,अंजना वर्मा, राजकुमारी रावत नुतन शर्मा रेनू सिंह बसंती मान गायत्री शर्मा पुष्पा सोनी इंदिरा शर्मा आदि ने सहयोग राशि प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here