रोटरी क्लब रॉयल द्वारा रॉयल गरबा रास का आयोजन

0
191
Royal Garba Raas organised by Rotary Club Royal
Royal Garba Raas organised by Rotary Club Royal

जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर रॉयल द्वारा कॉन्टिनेंटल एसेट मैनेजमेंट एंड सॉल्यूशन के सहयोग से और राज आंगन रिसॉर्ट में रॉयल गरबा रास का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने पारंपरिक परिधान पहनकर गरबे की धुनों पर झूमकर दिल खोलकर नृत्य का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन और माँ अम्बे आरती से हुई। क्लब अध्यक्ष पूनम बगड़िया ने कहा “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि रोटेरियन मित्रों, सहयोगियों और प्रायोजकों की सहभागिता से इतना शानदार सांस्कृतिक आयोजन संभव हो पाया। मैं विशेष रूप से मुकेश सैनी धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

हमारी कोशिश है कि हम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में संस्कृति, एकता और खुशी का संदेश फैलाते रहें। कार्यक्रम में संगीतमय संध्या का संचालन सिद्धार्थ जैन और रिंकी रूपाणी द्वारा किया गया। जबकि सिद्धार्थ जैन, रिंकी रूपाणी, मधु भट्ट और किरण भट्ट के गीतों पर सभी ने गरबा की धुनों पर जमकर नृत्य किया।

क्लब अध्यक्ष पूनम बगड़िया ने इस अवसर पर विशेष रूप से मुकेश सैनी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने आयोजन स्थल उपलब्ध कराया और जिनके सहयोग से पूरी व्यवस्था सुनिश्चित हुई। कार्यक्रम में रोटेरियन मुकेश सैनी और नीरू सैनी का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों द्वारा मंच पर आमंत्रित सभी अतिथिओ का दुपट्टा और पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया।

आयोजित कार्यक्रम में लकी ड्रा में राजेंद्र सांघी, पराग श्रीवास्तव और ध्रुवी कुमावत चाँदी के सिक्के जीत विजेता रहे। इन सिक्कों को प्रायोजित करने का विशेष सहयोग मनोज बंसल (स्टेटस लीज़िंग एंड फाइनेंस) द्वारा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here