पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में अर्पित की आहुतियां

0
204
Sacrifices offered in Panch Kundiya Gayatri Mahayagya
Sacrifices offered in Panch Kundiya Gayatri Mahayagya

जयपुर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन चेतना केन्द्र दुर्गापुरा पर करीब सौ साधकों ने सामूहिक अनुष्ठान के अंतर्गत पंच कुडीय गायत्री महायज्ञ में आहुतियां अर्पित की। व्यासपीठ से सुशील शर्मा ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न करवाया। इससे पूर्व सुबह ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया गया। उसके बाद घट पूजन और देवपूजन का क्रम चला। सामूहिक कर सभी साधकों ने पंच कुंडीय यज्ञ में आहुतियां अर्पित की। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे यज्ञ और संस्कार होंगे।

प्रतिदिन कर रहे 175000 मंत्र जाप

किरण पथ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केंद्र पर नवरात्रि अनुष्ठान के अंतर्गत शनिवार को सवा सौ अधिक साधकों ने गायत्री महामंत्र के 175000 जप किए। सामूहिक साधना प्रभारी राजा भोज पारीक ने बताया कि सुबह से रात्रि तक अलग-अलग पारियों में साधक विश्व कल्याण की कामना के साथ जप कर रहे हैं। उधर, गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री चेतना केन्द्र जनता कॉलोनी, गांधीनगर, वैशालीनगर, प्रतापनगर, सांगानेर में भी सामूहिक साधना आंदोलन के तहत ध्यान,जप और हवन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here