सद्गुरु टेऊँराम चालिहा महोत्सव: चित्रकला,पदयात्रा और सेवा कार्यों में उमड़ा उत्साह

0
168

जयपुर। सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 140वें जन्मोत्सव एवं चालिहा महोत्सव के तहत रविवार को श्री अमरापुर स्थान पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन हुआ। चित्र बनाओ प्रतियोगिता में 5 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 140 बच्चों ने सद्गुरु टेऊँराम महाराज के दिव्य स्वरूप को चित्रों के माध्यम से उकेरा।

प्रेम प्रकाश सेवा मंडली की ओर से मासिक दीनबंधु सेवा के तहत 540 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट के साथ फल, मिष्ठान और भेंट सामग्री वितरित की गई। वहीं श्रद्धालुओं के लिए ‘सुराही सजाओ प्रतियोगिता’ का भी आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को आगामी शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।

चालिहा महोत्सव के तहत मानसरोवर से श्री अमरापुर स्थान तक 140 से अधिक श्रद्धालुओं ने पदयात्रा निकाली। सुबह चार बजे शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर श्री अमरापुर स्थान पहुंची, जहां संतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

आयोजकों ने बताया कि 6 जुलाई को अंग्रेजी तिथि के अनुसार सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य झूला झांकी, बधाई गीत, शहनाई वादन, खीर प्रसादी, गीता के 15वें अध्याय का पाठ करने वाले बच्चों का सम्मान तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here