जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। जानकरी के अनुसार इस मानव भ्रूण को श्वान उठाकर लेकर आए थे। किसी तरह लोगों ने श्वानों से भ्रूण को छुड़वाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जासं अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि मालवीय नगर में सीटू प्लाजा के सामने वाली रोड पर मानव भ्रूण मिला। जिसे श्वानों लाया गया था। भ्रूण मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि भ्रूण करीब 2-3 महीने का है। अज्ञात परिजनों ने भ्रूण को फेंका है। जिसे श्वान मुंह में दबाकर बीच रोड पर ले आए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।