सेवा-समर्पण और संस्कार ही महिला मोर्चा की ताकत : राखी राठौड़

0
90

जयपुर। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने रविवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मातृशक्ति किसी से कम नहीं है। भाजपा ने महिलाओं की शक्ति को पहचानते हुए पंचायत, निकाय से लेकर संसद तक आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ाई है।

मदन राठौड़ ने कहा कि राखी राठौड़ को उनके सेवा कार्य, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने महिलाओं से निकाय व पंचायत चुनावों में आगे आकर नेतृत्व करने का आह्वान किया।
पदभार ग्रहण के बाद राखी राठौड़ ने कहा कि अब समय है कि संगठन मजबूत महिला नेतृत्व तैयार करे।

महिला मोर्चा महिलाओं को संगठन से जोड़कर नेतृत्व की भूमिका के लिए सक्षम बनाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए ‘लखपति दीदी’ योजना का उल्लेख किया।

राठौड़ ने ‘हर बूथ महिला मज़बूत’ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 11 महिलाओं की टीम बनाई जाएगी। इसके तहत 5 लाख से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संस्कार ही महिला मोर्चा की असली शक्ति है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, सुमन शर्मा, अल्का मूंदड़ा, भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल व प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here