महिला का गला और मुंह दबाकर लूट मामला: पुलिस की कई टीमें कर रही बदमाशों की तलाश

0
246

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में सेंट्रल पार्क में बदमाशों द्वारा दो जुलाई की शाम को महिला का गला और मुंह दबाकर बेहोश कर सोने—चांदी के जेवरात लूट मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते पुलिस टीम का गठन कर बदमाशों की तलाश में लगा दी है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है। जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिल सके।

एएसआई राजकुमार ने बताया कि राजस्थान विद्युत विभाग में सीनियर रिसेप्शनिस्ट रिटायर अनुराधा शर्मा (65) निवासी अनीता कॉलोनी बजाज नगर ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि वह रोज की तरह दो जुलाई की रात 7 से 8 बजे तक घूमने के लिए पोलो ग्राउंड गई थीं। घूमने के बाद हाईकोर्ट के सामने छोटे गेट की ओर से निकल रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर गला और मुंह दबाया और फिर कुछ सुंघा कर उसे बेहोश कर सोने—चांदी के जेवरात लूट ले गए।

इसके बाद महिला को तलाशते हुए परिवार सेन्ट्रल पार्क पहुंचा। महिला बेहोश मिली। संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हमले के दौरान गला जोर से दबाना बताया। उनको आंतरिक चोटें भी आई हैं। दो दिन इलाज चलने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। महिला ही हालत अब ठीक है। लेकिन घटना को लेकर वह डरी हुई हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here