जयपुर। महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शकील अहमद ने राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं फाउंडेशन के संरक्षक विवेक बंसल से जयपुर आगमन पर शिष्टाचार मुलाकात की।
भेंट के दौरान शकील अहमद ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षिक एवं विधिक जागरूकता से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों, युवा अधिवक्ताओं के उत्थान, गांधीवादी मूल्यों के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक न्याय से संबंधित भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट मनोज अजमेरा भी उपस्थित रहे। विवेक बंसल ने फाउंडेशन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर बल दिया।




















