अपनी क्षमताओं को पहचानें और जागृत करें: आचार्य प्रसन्न सागर महाराज

0
111

जयपुर। अहिंसा संस्कार पद यात्रा के प्रणेता आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने कहा कि परिस्थितियां कभी समस्या नहीं होतीं, समस्या तब बनती है जब व्यक्ति निष्क्रिय होकर उनका सामना नहीं करता। वे गुरुवार को अग्रवाल फार्म स्थित थड़ी मार्केट के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे।

आचार्य ने कहा कि आज जीवन जटिलताओं और तनाव से घिरा हुआ है, लेकिन समाधान हमारे भीतर ही है। आवश्यकता है कि हम अपनी क्षमताओं को जानें, पहचानें और सुसुप्त शक्तियों को जागृत करें। लक्ष्य, दिशा और प्रयास स्पष्ट हों तो समस्याएं स्वतः समाप्त होने लगती हैं।

इससे पूर्व आचार्य का आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार कर थड़ी मार्केट स्थित मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, मंगल आरती और जयकारों के साथ स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर पाद पक्षालन एवं मंगल आरती की गई।

धर्म सभा के बाद जिनवाणी स्तुति, सामायिक, गुरु पूजा, सामूहिक प्रतिक्रमण तथा संगीतमय गुरु भक्ति और आनंद यात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जयपुर प्रवास समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन एवं महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि शुक्रवार को आचार्य का सिद्धार्थ नगर दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा, जहां धर्म सभा में मंगल प्रवचन दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here