जयपुर। जगतपुरा हरे कृष्ण मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में शनिवार को राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 4:30 बजे मंगला आरती से हुआ | गर्भगृह को सुंदर रंगीन फूल बंगले से सजाया गया है जो हर जगह अपनी खुशबू बिखेर रहा था। दोपहर 12:00 राजभोग की आरती में ठाकुर जी को विशेष भोग अर्पित किये गये। तत्पश्चात 6:30 होने वाला महाअभिषेक आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद मुख्य मंदिर में रात्रि 8:15 बजे महाआरती एवं पालकी उत्सव के आकर्षण रहा | हजारों की संख्या में भक्ति उपस्थित रहकर राधाष्टमी के विभिन्न कार्यक्रमों में साक्षी बनें।
![](https://www.khabredinraat.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-23-at-3.37.46-PM-1-573x708.jpeg)
राधा रानी का प्राकट्य दिन …
राधाष्टमी भाद्र मास (अगस्त-सितंबर) के शुक्ल पक्ष की अष्टमी (शुक्ल पक्ष की अष्टमी) को मनाई जाती है। यह भक्तों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण उत्सव है। राधारानी पूरे ब्रह्मांड की माता हैं। इस शुभ दिन पर भक्त उनसे कृष्ण भक्ति का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हैं।
![](https://www.khabredinraat.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-23-at-7.33.28-PM.jpeg)
पहली बार जब राधा रानी ने अपने नेत्रों को खोला …..
जब वृषभानु महाराज ने नंद बाबा के पुत्र श्रीकृष्ण के चर्चे सुने तो वह खुद अपनी पुत्री राधा जी को गोद में लेकर गोकुल आए।कहा जाता है कि तब तक राधा जी के नेत्र बंद ही रहे थे। जब श्री कृष्ण ने उनको स्पर्श किया तभी राधा जी के नेत्र खुल गए और उन्होंने अपने जन्म के बाद नेत्रों से प्रथम दर्शन श्री कृष्ण के ही किए। यह भगवान की अद्भुत लीला थी।
![](https://www.khabredinraat.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-23-at-7.14.09-PM-1-1200x692.jpeg)
राधे राधे संकीर्तन
महाअभिषेक के समय हरे कृष्ण महामंत्र एवं राधे राधे का संकीर्तन में वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरिया हजारों की संख्या में उपस्थित भक्त गण आनंद लिए | इसके बाद इसी मंच पर भव्य आरती की गयी। दिव्य महाअभिषेक के बाद के कार्यक्रम मुख्य मंदिर में हुआ | भव्य पोशाको से सुसज्जित भगवान को भव्य पालकी में दर्शन के लिए लाया गया। पालकी के आगे नाचते गाते पुष्प वर्षा करते और हरे कृष्ण संकीर्तन करते भक्ति सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंदिर के यूट्यूब चैनल हरे कृष्ण जयपुर, फेसबुक पेज पर किया गया।
![](https://www.khabredinraat.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-23-at-6.58.30-PM-1200x708.jpeg)